logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी एयरपोर्ट पर 19 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, 3 महिलाओं समेत 6 थाई नागरिक गिरफ्तार


वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए थाईलैंड के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से करीब 19.7 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी यात्री विदेश से वाराणसी पहुंचे थे और उनके सामान की जांच के दौरान यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ। कस्टम अधिकारियों को संदेह होने पर सामान की गहन तलाशी ली गई, जिसमें हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर लाया जाना पाया गया।

प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। कस्टम विभाग, नारकोटिक्स एजेंसियां और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है।

एयरपोर्ट पर की गई इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित कड़ियों की तलाश की जा रही है।

15
774 views

Comment