ठोबरिया गांव में शिव मंदिर निर्माण सेवा जारी
ठोबरिया (ऐलनाबाद): गांव ठोबरिया स्थित शिव मंदिर में पिछले कुछ महीनों से मंदिर निर्माण एवं विकास कार्य निरंतर चल रहा है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का मंदिर के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण में सराहनीय सहयोग मिल रहा है। मंदिर समिति एवं ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है।
मंदिर समिति ने कहा कि यह धार्मिक एवं सामाजिक सेवा का कार्य है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार योगदान दे सकता है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक सहयोग राशि प्रदान करने का आग्रह किया है ताकि सामूहिक प्रयासों से मंदिर निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो और आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर एवं भव्य धार्मिक स्थल प्राप्त हो सके।