मैलानी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, 1 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपदभर में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को एक और सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में थाना मैलानी पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम देवीपुर ग्रांट नंबर-10, थाना मैलानी, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु. नं. 737/2024, अपराध संख्या 105/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद विचाराधीन था। न्यायालय में पेशी के लिए जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार (चौकी प्रभारी बांकेगंज), हेड कांस्टेबल श्याम कुमार वर्मा तथा आरक्षी अभिमन्यु शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।