logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतापुर विधायक टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग पर तहसीलदार हड़ताल

सीतापुर : प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 1 जून से प्रदेशव्यापी कलमबंद और कामबंद हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुरू हुई है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 27 मई को राजापुर उपतहसील में नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से शिकायत की है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

संघ ने चेतावनी दी है कि ये हड़ताल तब तक प्रभावी रहेगी जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। यह हड़ताल शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इस मामले में प्रदेश के अन्य अधिकारी और कर्मचारी संगठन भी समर्थन कर रहे हैं। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में यह विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है और विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला नार्को टेस्ट तक पहुंचा है।

0
164 views

Comment