कोतमा में जमीन विवाद में अजय की मौत, परिजन करेंगे कार्रवाई
कोतमा : वार्ड नं 1 मनेंद्रगढ़ रोड के अटल द्वार के बगल में बनी झोपड़ी में रहने वाले अजय की जमीन हड़पने के प्रयास में दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर रूप से घायल अजय को कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद दबंगों ने षड़यंत्र कर अजय को लावारिस घोषित करवा दिया और केवई नदी के पास दफन कर दिया। मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो वे अब गढ़ा मुर्दा उखाड़ कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। मामले में दबंगों के असली चेहरे सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।