सीवान: शहजाद अली की निर्मम हत्या, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
सीवान: बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शहजाद अली की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गांव के आठ लोगों ने शहजाद अली को घर से बुलाकर पेड़ से बांध दिया और लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर रही है।
स्थानीय पुलिस पर आरोप है कि वह अपराधियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित पक्ष के घर में ही चक्कर काट रही है। सम्राट चौधरी हरा गमछी और हरा चुन्नी पहने कथित तौर पर कानून अपने हाथ में लेने वाले अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे अपराधियों को भागने का मौका मिल रहा है। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।