logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकानी में कांग्रेस का जनमुद्दा प्रदर्शन, विधायक सुरेश गुर्जर ने अधिकारियों से मांगा जवाब

बकानी (झालावाड़) : खानपुर-बकानी विधायक सुरेश गुर्जर की अगुवाई में रविवार को बकानी कस्बे में बिजली, पानी, जर्जर सड़कों, चिकित्सा व्यवस्था और किसानों के मुआवजे जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर एक विशाल पैदल मार्च और धरना आयोजित किया गया। यह मार्च बस स्टैंड से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां विधायक ने पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग और अन्य महकमों के अधिकारियों को जनता के सामने जवाबदेही के लिए बुलाया।



प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पीने के पानी की कमी, कथित फर्जी बिलों की अदायगी, बकानी सीएचसी में महिला डॉक्टर की तैनाती, 89 मेगा हाईवे की खराब हालत, किसानों की मुआवजा राशि और क्षेत्र की साफ-सफाई की समस्याएं उठाई गईं। विधायक सुरेश गुर्जर ने सीएमएचओ डॉ. साजिद खान से फोन पर बात कर तुरंत महिला चिकित्सक नियुक्ति का निर्देश दिया, जबकि उपस्थित अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।



इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर, प्रकाश बाफना, सीताराम लोधा, छगन सिंह गुर्जर, घनश्याम पाटीदार, कालूलाल लोधा, अल्ताफ हुसैन नीलगर, सत्यनारायण श्रृंगी, मोहम्मद अनीस अगवान, कैलाश पालीवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, उज्ज्वल कुशवाह, वाजिद नागौरी, हबीब खान पठान, विनोद शर्मा, निक्की शर्मा, धर्मराज गुर्जर रामपुरिया, रजिया बाई, जीतू शर्मा मोदी, कलावती पांचाल, गोपाल राठौर, ललित मेहर, नेमीचंद कुशवाह और तालिब अख्तर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

3
7432 views

Comment