logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए कि - स्कॉलरशिप को लेकर जरूरी निर्देश दिए अगले साल साइकिल वितरण से प

आज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए कि -

🎯 स्कॉलरशिप को लेकर जरूरी निर्देश दिए

🎯 अगले साल साइकिल वितरण से पहले कल्याण विभाग, उद्योग और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में ही साइकिल इंडस्ट्री स्थापित करने की तरफ प्लान सौंपे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी साइकिल वितरण जरूरी है, उन्हें ट्राई साइकिल प्रदान करने हेतु प्रपोजल सबमिट करें।

🎯 मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) योजना का मूल्यांकन करते हुए आगे की कार्ययोजना समर्पित करने का निर्देश दिया गया। योजना के कुछ लाभुकों से भी ऑनलाइन बात हुई।

🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत हॉस्टल्स की अद्यतन स्थिति दें।

🎯 रांची, पलामू सहित विभिन्न जगह बन रहे हॉस्टल्स की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय सीमा के अंदर निर्माण पूरा करवाएं, ढिलाई किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🎯 कल्याण विभाग के स्कूलों में बच्चों को SIR और CENSUS से जुड़े विषयों पर जानकारी देने के लिए अभियान चलाए जिससे कि वह अपने माता-पिता को इनके बारे में भी अवगत करा सकें। यही काम शिक्षा विभाग भी अपने सभी स्कूलों में करने का काम करें।

🎯 कल्याण विभाग के स्कूलों में जिला और राज्य स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कम्पटीशन आयोजित करने का काम करें, जो हर साल आयोजित होते रहे।

🎯 आश्रम स्कूलों को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित करने का प्लान सबमिट करें।

🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत अस्पतालों की व्यवस्था को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्लान बनाकर सबमिट करें।

🎯 वन अधिकार पट्टा की अभी की स्थिति बिलकुल बर्दाश्त नहीं है। अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान में वन विभाग के साथ सामंजस्य बना कर अभियान में तेजी लाने का काम करें।

🎯 कल्याण गुरुकुल के अंतर्गत जितने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण आज तक मिला है, वह युवा अभी कहां काम कर रहे हैं उन सभी का आंकड़ा विभाग देने का काम करें।

🎯 कल्याण विभाग अंतर्गत नर्सिंग स्कूलों में युवतियों के साथ-साथ युवकों को भी कोर्स से जोड़ने का काम करें।

🎯 कल्याण विभाग एक ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खोलने का प्रपोजल भी सबमिट करें।

इसके अलावा और निर्देश भी विभाग को दिये हैं।

5
47 views

Comment