logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असम के होजाई में मां से बिछड़ा नन्हा हाथी, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला |


​होजाई (असम): 02-06-2026 असम के होजाई जिले से एक भावुक और राहत देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के उदमारी गाँव में अपनी माँ और झुंड से बिछड़कर एक नन्हा जंगली हाथी भटकते हुए पहुँच गया। अचानक इंसानी बस्ती में आने और भारी भीड़ को देखकर यह छोटा बच्चा काफी सहम गया था।
​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जैसे ही ग्रामीणों ने गाँव में हाथी के बच्चे को देखा, वहाँ कौतूहल और भीड़ का माहौल बन गया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर नन्हा हाथी डर गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय वन विभाग को दी गई।
​सूचना मिलते ही गवर्नमेंट ऑफ असम के ऑफिस ऑफ द फॉरेस्ट सब बीट ऑफिसर (कोमोराकाटा सब बीट, के.वी. रेंज, होजाई) की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुँची। वन कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भारी भीड़ के बीच से डरे हुए हाथी के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू (Rescue) किया। वीडियो और तस्वीरों में वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग मिलकर नन्हे हाथी को सुरक्षित वाहन में चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
​वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नन्हे हाथी की सेहत की जांच की जा रही है और उसे वापस उसके झुंड या माँ से मिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

1
0 views

Comment