logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, वरिष्ठ आईपीएस राजीव कृष्णा को मिली कमान

Aima Media जन जन की आवाज..... 🖋️
4 साल बाद उत्तर प्रदेश को मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्णा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश पुलिस को लगभग चार वर्षों बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Rajeev Krishna को उत्तर प्रदेश पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति से पुलिस विभाग में नेतृत्व को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक अनुभव, कुशल कार्यशैली और कानून-व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
Aima Media परिवार की ओर से आदरणीय राजीव कृष्णा जी को उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

18
4691 views

Comment