"छात्रों के भविष्य से नहीं होगा समझौता, परीक्षा सुरक्षा के लिए वायुसेना की मदद भी ले सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान"
🖋️ Aima Media जन जन की आवाज....
शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
नई दिल्ली।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा तथा परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यदि परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए वायुसेना जैसी संस्थाओं की सहायता लेने की आवश्यकता पड़ती है, तो इसमें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सरकार परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। परीक्षा प्रणाली में जनता और छात्रों का विश्वास बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा परीक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय बनाया जाएगा।
Aima Media — जन जन की आवाज.... 🖋️