logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा के फरीदाबाद से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है...

हरियाणा के फरीदाबाद से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां वृंदावन के लिए जा रहा एक युवक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर 19 पर सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विजय गौतम के रुप में हुई है जो कि मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। बताया गया है कि रविवार देर रात वह गाजियाबाद से वृंदावन के लिए बाइक पर निकला था। रास्ते में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं विजय की मौत की खबर सुनते परिवार में कोहराम मच गया।

0
0 views

Comment