logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनेकल में 18 लाख रुपये की कोकीन जब्त, नाइजीरियाई मूल की महिला गिरफ्तार

बेंगलुरू (दलपतसिंह भायल)अनेकल में पुलिस ने नारकोटिक्स की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत करीब 18 लाख रुपये मूल्य की 180 ग्राम कोकीन जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान ब्लेसिंग ओपुटा के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में रह रही थी।
पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर चंदापुर-अनेकल रोड स्थित Alliance University के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी कथित रूप से नारकोटिक्स बेचने की कोशिश कर रही थी, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से लगभग 180 ग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।
चंद्रकांत एमवी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में अनेकल पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा जांच जारी है।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चिन्नाप्पा वाई. चिक्काहेगड़े ने दावा किया कि अलायंस कॉलेज के आसपास का क्षेत्र गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में ड्रग्स से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हुई है तथा सड़क हादसों में भी कथित रूप से कई छात्र शामिल पाए जाते हैं।
डॉ. चिक्काहेगड़े ने कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा मादक पदार्थों के उपयोग और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने पुलिस और आमजन के सहयोग से युवाओं को प्रभावित कर रहे ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

239
6625 views

Comment