logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

4 दिन से टूटा बिजली का पोल, आपूर्ति ठप; सुगापाख खुर्द व सुगापाख कलां के ग्रामीणों में भारी आक्रोश


मड़िहान, मिर्जापुर। हसरा फीडर अंतर्गत सुगापाख खुर्द एवं सुगापाख कलां गांव में पिछले चार दिनों से टूटा हुआ बिजली का पोल ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो टूटा हुआ पोल बदला गया है और न ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। उनका कहना है कि संबंधित जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जबकि एसडीओ स्तर से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई विद्युत व्यवस्था पर निर्भर होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही पोल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।

8
536 views

Comment