SHO निशी कुमारी निलंबित, एक हफ्ते में 3 थानाध्यक्ष सस्पेंड, SP का ताबड़तोड़ एक्शन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप....
Bihar SHO Suspension: संदिग्ध आचरण,
SHO निशी कुमारी निलंबित, एक हफ्ते में 3 थानाध्यक्ष सस्पेंड, SP का ताबड़तोड़ एक्शन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप....
Bihar SHO Suspension: संदिग्ध आचरण, कर्तव्य में लापरवाही और मनमानी रवैये को गंभीरता से लेते हुए जगदीशपुर थानाध्यक्ष निशी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।....
Bihar SHO Suspension: पश्चिम चंपारण के पुलिस महकमे में उस समय खलबली मच गई जब बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक थानाध्यक्षों पर गाज गिरा दी। संदिग्ध आचरण, कर्तव्य में लापरवाही और मनमानी रवैये को गंभीरता से लेते हुए जगदीशपुर थानाध्यक्ष निशी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से मिल रही शिकायतों और आंतरिक जांच के आधार पर की गई बताई जा रही है। एसपी ने साफ संकेत दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे पद कितना भी बड़ा क्यों न हो।
सूत्रों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे पूरे पुलिस तंत्र में सख्ती और भय का माहौल बन गया है। इससे पहले शिकारपुर के ज्वाला सिंह, इनरवा के चंद्रशेखर कुमार और अब जगदीशपुर की निशी कुमारी को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है।
इस लगातार कार्रवाई के बाद बेतिया पुलिस प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। थानों में तैनात अन्य अधिकारियों के बीच भी अब जवाबदेही को लेकर दबाव बढ़ गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि थानों में लापरवाही, मनमानी या भ्रष्ट आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के विश्वास पर टिकी है और इसे कमजोर करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को डिसिप्लिन ड्राइव के रूप में देखा जा रहा है, जिसने पुलिस महकमे में अनुशासन का सख्त संदेश दिया है। वहीं आम जनता के बीच यह चर्चा है कि इस तरह की कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है, लेकिन साथ ही थानों में दबाव और सख्ती का नया दौर भी शुरू हो गया है।
रिपोर्ट- Ankit Kumar