हजारीबाग: वैभव सूर्यवंशी बने झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर
हजारीबाग, झारखंड: झारखंड सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी और सम्मानित किया।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी युवाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभाग ने आशा जताई है कि उनकी लोकप्रियता से राज्य में स्वास्थ्य संबंधी जन-जागरूकता अभियानों को नई गति मिलेगी।