logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचते थे, शाहजहांपुर स्टेशन पर दो तस्कर गिरफ्तार शाहजहांपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई क

हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचते थे, शाहजहांपुर स्टेशन पर दो तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक हरियाणा से अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार ले जा रहे थे। उनके कब्जे से कुल 80 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी को सूचना मिली थी कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर थाने के पास दो संदिग्ध युवक ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और उनके बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक आरोपी के बैग से 15 बोतल और ट्रॉली बैग से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे आरोपी के बैग से 21 बोतल तथा ट्रॉली बैग से 20 बोतल शराब मिली। इस तरह दोनों के पास से कुल 80 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शुभम कुमार निवासी पकड़ी गांव, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा राहुल निवासी पुनिया गांव, थाना चकिया, जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में बताई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे दोस्त हैं और अक्सर ट्रेन से गुड़गांव जाते हैं। वहां से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते हैं। जीआरपी ने बरामद शराब की बोतलों में से नियमानुसार सैंपल भी सुरक्षित कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के नेटवर्क और शराब तस्करी के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

#पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

0
0 views

Comment