सूर्या चौहान हत्याकांड: आरोपी असद के घर पर कार्रवाई का नोटिस, पीड़ित परिवार ने जताई संतुष्टि
#UttarPradeshNews #Khoda
#Ghaziabad #Bulldozer #Notice
बकरा ईद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था। सूर्या चौहान की माता ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक कदम देखना चाहती हैं। इसी बीच आरोपी असद के घर पर कार्रवाई संबंधी नोटिस लगाए जाने की खबर सामने आई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं।