पुराने मुकदमे को लेकर दो पक्षों में बढ़ा विवाद, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुराने मुकदमे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर तनाव का कारण बन रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी विवादों का समाधान कानूनी एवं शांतिपूर्ण तरीके से करने की अपील की गई है।
थाना फतेहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
---
Rao Shokeen
Founder & Editor-in-Chief
Rao Digital India News