कानपुर: हाजी मुश्ताक सोलंकी की 20वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी
कानपुर: समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा पूर्व विधायक और पूर्व अध्यक्ष स्व: हाजी मुश्ताक सोलंकी की 20वीं पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय 7 नवीन मार्केट में 2 जून को शाम 4 बजे मनाई जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के सभी समाजवादी साथी समय से पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने इस कार्यक्रम की विशेष रूप से जानकारी दी है और समाज के गरीबों और मज़लूमों के मसीहा हाजी मुश्ताक सोलंकी को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि का आयोजन किया जा रहा है।