गंगोह: आठवीं अन्नपूर्णा रसोई का आयोजन, सैकड़ों लोगों को कराया गया निःशुल्क भोजन
गंगोह। नगर के शिव चौक पर रविवार को आठवीं अन्नपूर्णा रसोई का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों को निःशुल्क भोजन परोसा गया। अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों एवं आमजन के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया जाता रहा है।
इस बार का आयोजन मनीष मनोचा द्वारा अपने पिता स्वर्गीय तिलक मनोचा की पुण्यतिथि के अवसर पर कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक संध्या मनोचा एवं मनीष मनोचा रहे।
अन्नपूर्णा रसोई का संचालन तथा द्वारा किया जा रहा है। फाउंडेशन के ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने प्रियजनों की स्मृति अथवा विशेष अवसरों पर अन्नपूर्णा रसोई का आयोजन करा सकता है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति क्लब एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन का स्थान एवं समय आयोजक की सहमति से निर्धारित किया जाता है।
इस अवसर पर पल्लवी अरोड़ा, वर्षा पाहुजा, सपना टेबक, प्रेम छाबड़ा, अरविंद टेबक, नैना मनोचा, सुहैल खान, इसरार, दानिश खान, उमंग शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
---
Rao Shokeen
Founder & Editor-in-Chief
Rao Digital India News