चौपारण: पूर्व विधायक ने बालू तस्करी और अवैध वसूली पर प्रेस कांफ्रेंस की
चौपारण : पूर्व विधायक ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर बालू तस्करी, भगहर में महुवा शराब की बिक्री और चोरदाहा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने इन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही की अपेक्षा जताई।
पूर्व विधायक ने बताया कि बालू तस्करी और शराब की अवैध बिक्री से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हो रहा है और चोरदाहा चेक पोस्ट पर वसूली की घटनाएं भी आम हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से इन मामलों में तुरंत संज्ञान लेने और उचित कदम उठाने की अपील की।