Prayagraj: AAP सांसद Sanjay Singh ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई
Prayagraj: सर्किट हाउस में प्रतियोगी छात्रों से AAP सांसद Sanjay Singh संवाद कर रहे थे। इस दौरान सभागार में ADM सत्यम मिश्रा और डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य पहुंचे और हॉल में हो रही पेपर लीक पर चर्चा को रोकने का प्रयास किया।
इस पर Sanjay Singh भड़क गए और अधिकारियों को कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा पर चर्चा हो रही है, वही परीक्षा पास करके ये अधिकारी बने हैं। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।