logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामने डीसी खड़े थे, एसपी भी मौजूद थे, मगर रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला को भयंकर गुस्सा चढ़ा था...

सामने डीसी खड़े थे, एसपी भी मौजूद थे, मगर रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला को भयंकर गुस्सा चढ़ा था, इसी बीच अर्जुन और एसपी के बीच बहस हो गई, और बहस भी ऐसी कि अर्जुन बुरी तरह से एसपी पर भड़क उठे. अर्जुन लगातार एसपी को धमकाते रहे, और आखिर में जब माहौल बिगड़ता देख डीसी ने खुद एसपी का हाथ पकड़कर वहां से चलने के लिए खींचा, तो अर्जुन ने गुस्से में कहा, जा दफा हो जा यहां से. दरअसल, ये विवाद रोहतक के डीसी ऑफिस के बाहर उस वक्त हुआ, जब महंगाई के विरोध में रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की अगुवाई में इनेलो के नेता और कार्यकर्ता डीसी को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि, इस मौके पर इनेलो का ज्ञापन लेने के लिए खुद डीसी सचिन गुप्ता वहां नहीं आए, जिसके चलते अर्जुन चौटाला नाराज हो गए. इस दौरान डीसी ऑफिस में जाने के लिए दरवाजे पर पुलिस के साथ इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच जद्दोजहद हुई, जिसके बाद अर्जुन चौटाला समेत प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए. हालांकि, धरने पर बैठने के बाद डीसी और एसपी गौरव राज पुरोहित प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे, लेकिन इस दौरान एसपी की बातों को लेकर अर्जुन चौटाला बुरी तरह से भड़क उठे, और सबके सामने एसपी को खरी-खरी सुना दी.

0
0 views

Comment