ब्रेकिंग न्यूज़ | गणेशपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों में मारपीट, कई युवक हिरासत में
बिहारीगढ़ (समाचार):
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित गणेशपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोल कर्मचारियों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे चार से पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाना बिहारीगढ़ ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेशपुर टोल प्लाजा अक्सर विभिन्न कारणों से चर्चाओं में बना रहता है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाते हैं तथा आम लोगों और वाहन चालकों से अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाना बिहारीगढ़ में मौजूद थे और मामले में किसी प्रकार का समझौता या अंतिम निर्णय नहीं हो पाया था। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
✍️ Rao Shokeen
Founder & Editor-in-Chief
Rao Digital India News
#BreakingNews #GaneshpurTollPlaza #Biharigarh #Saharanpur #NationalHighway #TollPlaza #ViralNews #RaoDigitalIndiaNews #UttarPradeshNews #LatestNews