logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी में घर-घर पहुंचकर जनगणना कार्य निभा रहे पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक

बेंगलुरू/आकोली(दलपतसिंह भायल)भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्य भारतीय जनगणना के अंतर्गत गांव आकोली में पंचायत शिक्षक, विद्यालय सहायक अध्यापक एवं सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं।
पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रगणक पूरणसिंह ने बताया कि विद्यालयों में गैर-शैक्षणिक कार्यों जैसे बीएलओ ड्यूटी, किताब वितरण, पोषाहार प्रभार, सर्वे एवं पीईईओ सहायतार्थ अन्य कार्यों में लगे पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अथवा राजस्थान सरकार के किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को यह कर्मचारी तन-मन से पूरा करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं तथा कार्य को परिणाम तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ते।
काबावत ने संविदाकर्मियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि लगातार जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें अपेक्षाकृत कम लाभ और सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि जिस प्रकार नियमित अध्यापकों को पीएल (अवकाश) की सुविधा मिलती है, उसी प्रकार संविदाकर्मियों को भी पीएल उपलब्ध कराई जाए अथवा इसके एवज में उचित भुगतान की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने जनगणना के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया कि संविदाकर्मियों की समस्याओं और वेदनाओं को राजस्थान सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि पहले से अल्प वेतन का सामना कर रहे इन कर्मचारियों को राहत मिल सके।

5
103 views

Comment