महाराजपुर ब्लॉक कांग्रेस का 'पोल खोल, हल्ला बोल' प्रदर्शन; सुहागी जोन कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
जबलपुर/सुहागी:
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महाराजपुर के तत्वाधान में आज अध्यक्ष सुभाष पटेल के नेतृत्व में 'पोल खोल, हल्ला बोल' आंदोलन के तहत नगर निगम के जोन क्रमांक 15 (सुहागी) कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्डों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द निराकरण की मांग की।
इसके पश्चात, प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जमीनी कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। जिनमें जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संजय यादव, पूर्व मंत्री सुश्री कौशल्या गोटिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी (पनागर) राजेश पटेल, श्रीमती संगीता सिंह, पार्षद मथुरा प्रसाद चौधरी, और पार्षद लक्ष्मी लक्ष्मण गोटिया ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल:
कार्यक्रम में प्रवीण चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष (पनागर) संजय श्रीवास्तव, विष्णु पटेल, विजय यादव, राजेंद्र वाल्मीकि, कमलेश सिंह, शंकर सिंह, अतुल विश्वकर्मा, मधु पाल सेंगर, राजकुमार चक्रवर्ती, पप्पू वर्मा, सीताराम, सुमरू कोल, नेम सिंह ठाकुर, अजय पाल सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताहिर खोखर, आनंद जायसवाल, जितेंद्र यादव, राजा सूर्यवंशी, इंद्रजीत गुड्डू कोरी, शकुंतला खत्री, सलीम पटेल, शांति भाई करी, राजकुमार सोनी, सुनील सराठे, विजय सिंह, रोहिणी प्रसाद, मानसिंह निक्कू, आयुष मेहरा, ताहिर सिंह ठाकुर, आदित्य सिंह, आर्यन यादव, ताहिर खान, प्रशांत सोनी, राकेश चक्रवर्ती, विक्की यादव, जितेंद्र जीतू गोटिया, सौरभ सोनू गोटिया, जितेंद्र श्रीवास्तव, विनोद चौधरी, मनोज सोनी, मनोज गोटिया, महेंद्र दीक्षित, कमलेश श्रीवास, कपिल सेन, विनोद कुशवाहा, प्रशांत मिश्रा, राजेश दुबे, रमेश पटेल, सोहन मिश्रा, मोहित झरिया, सानू सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।