logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मियों को चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंधन तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुसार सघन जांच की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्धता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

2
0 views

Comment