मिर्जापुर में सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर को दी गई भावभीनी विदाई
मिर्जापुर। जनपद में व्यवहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर के स्थानांतरण पर पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने कनिष्क आर. जामकर को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके कार्यों, अनुशासन एवं पुलिसिंग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कनिष्क आर. जामकर के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।