logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांदीपनी विद्यालय टेमला को मिली 200 सीटर छात्रावासों की सौगात

विधायक ने किया कन्या व बालक छात्रावास का भूमिपूजन,
ग्रामीण व जनजातीय विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का लाभ।
खरगोन । मध्य प्रदेश शासन शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की अवधारणा के अंतर्गत संचालित सांदीपनी विद्यालय टेमला में 625 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 सीटर कन्या छात्रावास एवं 100 सीटर बालक छात्रावास का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक बालकृष्ण पाटीदार रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि सांदीपनी विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित मध्य प्रदेश शासन की महत्त्वपूर्ण योजना है। इसी क्रम 100-100 सीटर दो छात्रावासों का भूमिपूजन किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसान एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। दूरस्थ अंचलों से आने वाले विद्यार्थी अब विद्यालय परिसर में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और अपने क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
इस वर्ष विद्यालय के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी तथा आगामी वर्ष में परीक्षा परिणाम को प्रदेश स्तर तक ले जाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी उन्हें विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्ष में इससे भी बेहतर परिणाम दिए जाएंगे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भूपेंद्र पाटीदार (मंडल अध्यक्ष खरगोन मंडल), राजेश पाटीदार (अध्यक्ष जल उपभोक्ता समिति), मयाराम पाटीदार, भगवान पाटीदार (सरपंच प्रतिनिधि), हेमराज पाटीदार (जनपद प्रतिनिधि), रमेशचंद्र पाटीदार (शिक्षक संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष), उपसरपंच वासुदेव पाटीदार, संकुल प्रभारी भागीरथ पाटीदार जनजातीय कार्य विभाग के एई आर.के. राय, सब इंजीनियर सिद्धार्थ मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अशोक सिंह पवार ने की।कार्यक्रम का संचालन योगेश गर्दे ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी संतोष जायसवाल ने किया।

42
3702 views

Comment