इटावा: राम प्रकाश हाई टेंशन तार के झुलसने से गंभीर स्थिति में
इटावा: तहसील भरथना के ग्राम नगला अती में रहने वाले राम प्रकाश पुत्र लल्लू सिंह, जो अपने जानवर को चराने खेतों पर गए थे, वहां 33000 हाई टेंशन लाइट के तारों के झूलने के कारण तार के चपेट में आ गए। इससे वह पूरी तरह झूल गए।
आसपास के गांव के लोगों ने उन्हें तुरंत उठाया और गांव की गाड़ी से सैफई अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। राम प्रकाश की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।