वाराणसी: 31 दिवसीय महा-अभियान का सफल समापन
वाराणसी: राजमाता अहिल्याबाई होल्कर नवयुग पाल सेवा समिति एवं ANPC TRUST द्वारा मई माह में चलाया गया 31 दिवसीय विशेष वैचारिक संदेश अभियान सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इस अभियान में हर दिन समाज को जागरूक, एकजुट और संस्कारित करने हेतु प्रेरणादायक संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए गए।
इस अभियान ने न्याय, समता, राजनीति में सेवा, एकजुटता तथा वैचारिक श्रद्धांजलि के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाए। समिति ने स्वजातीय बंधु, समाजसेवी और प्रबुद्ध जनों के सहयोग का आभार व्यक्त किया और सेवा परिवार से जुड़ने का आवाहन किया। यह अभियान एक नए सामाजिक बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है।