वाराणसी: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर कार्यक्रम
वाराणसी: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती ‘‘लोककल्याण संकल्प दिवस’’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर काशी में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने सहभागिता की। समिति के संस्थापक दीपक कुमार पाल ने अहिल्याबाई होलकर के जनकल्याण, सामाजिक न्याय और धार्मिक समरसता के आदर्शों को याद करते हुए समाज से इस दिन को उत्सव के साथ उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक किया गया और समाज में एकता, समन्वय और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यह परंपरा वर्ष 1998 से प्रारंभ हुई है और पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से पहचान बना चुकी है। कार्यक्रम में दीपक कुमार पाल, मुन्ना लाल पाल, भोंपू पाल, आनंद पाल, नरेंद्र पाल, अजीत पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।