logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनाबाद में पत्रकार भवन निर्माण की मांग तेज

हुसैनाबाद (पलामू) : प्रगतिशील पत्रकार मंच ने नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती को आवेदन सौंपकर हुसैनाबाद में पत्रकार भवन निर्माण की मांग की है। मंच ने बताया कि 1990 से स्थापित यह संगठन क्षेत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है, लेकिन आज भी पत्रकारों के लिए स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। आवेदन में कहा गया है कि भवन के अभाव में पत्रकारों को समाचार संकलन, बैठक और सूचना संप्रेषण से संबंधित कार्यों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मंच ने हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंड के दर्जनों पत्रकारों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थल के लिए भवन निर्माण की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुविधाओं के विस्तार के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्तर पर उपलब्ध संभावनाओं का आकलन कर आवश्यक पहल की जाएगी ताकि पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। इस अवसर पर प्रगतिशील पत्रकार मंच के अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा, पत्रकार संजय ओझा, सुरेंद्र प्रसाद, सतेंद्र चंदेल, धनंजय कुमार, जीतेन्द्र रावत, गौतम पटेल, अखिलेश कुमार और विकास कुमार मौजूद थे।

0
0 views

Comment