logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानव अधिकारों का संरक्षण एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: प्रियंक कानूनगो


डिंडौरी : 01 जून,2026
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में उन्होंने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की भूमिका एवं मानव अधिकारों के संरक्षण के संबंध में जानकारी साझा की।
श्री कानूनगो ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मानव अधिकारों की रक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे तथा कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहे, इसके लिए आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया जनसमस्याओं को सामने लाने और आमजन को उनके अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों के सकरात्मक उत्तर भी दिए तथा जिले में किए गए भ्रमण एवं योजनाओं की समीक्षा से संबंधित जानकारी साझा की।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अपर कलेक्टर श्री जे.पी.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जिले के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment