logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. प्रीति शेखरजी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री मान मृणाल शेखर जी का बौसी उत्तरी मंडल में भव्य स्वागत, किया गया

बौसी। भारतीय जनता पार्टी बौसी उत्तरी मंडल में भाजपा प्रदेश के नवनियुक्ति महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर जी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मृणाल शेखर जी के आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष श्री अवधेश मिश्रा जी ने किया तथा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र कुमार उत्तम महामंत्री श्री संजीत कुमार गुप्ता , पंकज कुमार देव, मंत्री पूजा देवी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री गौतम शाह युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री आनंद सिंह बूथ अध्यक्ष श्री मनीष पोद्दार श्री पंकज मिश्रा श्री कुंदन श्री जयकांत एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री सुभाष पासवान एवं सोनू कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर जी का जोरदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। डॉ. प्रीति शेखर जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

7
1423 views

Comment