logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैराना की बेटी नीपम चौहान ने विदेश में रचा इतिहास, पूरे 25 साल बाद देश की झोली में डाला कांस्य पदक व्यापार मंडल कैराना किया सम्मानित

​कैराना (शामली)। देश और जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाली होनहार बेटी नीपम चौहान की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। विदेश की धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नीपम चौहान ने पूरे 25 साल बाद हिंदुस्तान की झोली में कांस्य पदक (Bronze Medal) डालकर एक नया इतिहास रच दिया है। बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे जनपद में खुशी और उत्साह की लहर है।
​इस गौरवशाली उपलब्धि को सराहने के लिए आज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (कैराना) के तत्वावधान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने देश की इस होनहार बेटी को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।
​"नीपम चौहान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर न केवल हमारे जनपद का, बल्कि पूरे देश का सिर फख्र से ऊंचा किया है। 25 साल के लंबे सूखे को खत्म कर कांस्य पदक जीतना बेहद गौरव की बात है। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और नीपम ने यह साबित कर दिखाया है ​इस विशेष सम्मान समारोह के दौरान व्यापार मंडल के सभी मुख्य पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने बेटी नीपम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​समारोह में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी:
​प्रदीप गोयल (नगर अध्यक्ष)
​फैज़ान अहमद (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
​राकेश शर्मा जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
​शोकीन अंसारी (उपाध्यक्ष)
​मनीष कंसल 'विक्की' (उपाध्यक्ष)
​नदीम फरीदी (नगर मंत्री)
​आदी मोजूद रहे

6
682 views

Comment