logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेवाड़ी में नगर परिषद चेयरमैन और पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह

रेवाड़ी: 1 जून को नगर परिषद चेयरमैन विनिता पीपल और नवनिर्वाचित पार्षद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार में राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जोशी ने चेयरमैन और पार्षद को शपथ दिलाई।

इस मौके पर जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह, बावल विधायक कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष वन्दना पीपली, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, सतीश खोला, प्रतीम चौहान सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह में राजनीतिक और प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए।

9
576 views

Comment