logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सम्मान के साथ सेवानिवृत पंचायत सचिव श्री राव को दी गई विदाई झांतला ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित हुआ भावभीना समारोह।



महेंद्र सिंह राठौड़

सिंगोली :-सिंगोली तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत झांतला परिसर पर सोमवार को सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक रहे सेवानिवृत झांतला के पंचायत सचिव जगन्नाथ राव को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों व मीडिया साथियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।



समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार धाकड़ ने कहा कि हमारी पंचायत के सचिव जगन्नाथ राव का संपूर्ण सेवाकाल ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी सेवक के रूप में उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।





कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवं पत्रकार एमडी मंसूरी ने भी उनके अनुभव साझा किए और उनके मिलनसार व्यवहार व कार्यकुशलता की प्रशंसा की। श्री मंसूरी ने बताया कि सचिव श्री राव ने बिना किसी भेदभाव के नगर के पात्रधारी गरीबो के घर घर जाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया ।मंसूरी ने उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।



इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ट पत्रकार राजेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि गांव के विकास में सचिव श्री राव का बहुत बड़ा योगदान रहा। इनके कार्यकाल में नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास तेजी से हुआ। ये अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहे। श्री शर्मा ने कहा कि इनके कार्यकाल को कभी भुलाया नही जा सकता

में जनपद सदस्य प्रतिनिधि बतौर सेवा निर्वत सचिव श्री राव साहब के उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना करता हु की इनका शेष जीवन समाज सेवा, धार्मिक कार्य मे व्यतीत हो

बिदाई समारोह के दौरान नल चालक जय प्रकाश टेलर ने भी सचिव श्री राव के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत झांतला के सचिव पद पर रहकर प्रथम व्यक्ति श्री जगन्नाथ राव है जो अपने ग्रह क्षेत्र राजपुरा झवर के समीप झांतला ग्राम पंचायत से ही अपनी सेवा निर्वत होकर इनकी बिदाई होने जा रही है। इनकी ईमानदारी को में प्रणाम करता हु

इस अवसर पर नगर के सतीश सैन ने भी पंचायत सचिव श्री जगन्नाथ राव को बिदाई देते हुए अपने सम्बोधन में बताया कि भले ही हम सरकारी नोकरी में नही है लेकिन मेरा मानना है कि नोकरी की अवधि का सबसे बड़ा आभूषण व गौरव की बात सुरक्षित सेवा निर्वति है। बेहतर कार्य व व्यक्तित्व की हमेशा प्रशंसा होती है।

श्री सैन ने सेवानिर्वत पंचायत सचिव के बेहतर व स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए उनके मिलनसार व्यक्तित्व व कार्यो की सराहना व्यक्त की

अंत मे सेवानिर्वत सचिव जगन्नाथ राव ने कहा कि में शासन की सेवा से भले ही निर्वत हुआ लेकिन अपने कर्तव्यों का जीवन प्रयन्त निर्वाहन करता रहूंगा

झांतला की देवतुल्य जनता की सेवा में हमेशा हाजिर रहुगा

यंहा मेंने कुछ नही किया हमें सभी का सहयोग मिला। विकास में ग्रामीणों ने सहयोग दिया जिस कारण कार्य धरातल पर उतर सका

यंहा के ग्रामीणों ने जो सम्मान दिया है उसे हम जीवनभर नही भूलेंगे

आपका आशीर्वाद ही मेरा बचा जीवन है



बिदाई कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम सेवा निर्वत सचिव जगन्नाथ राव का बड़ी आतिशबाजी के साथ ग्राम पंचायत परिसर में भव्य स्वागत सत्कार के साथ उनको बड़े सम्मान के साथ मंचासीन किया गया

स्वागत सत्कार के मंगल बेला में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उनको तिलक माला व साफा साल श्रीफल दुपट्टा व कई अनमोल गिफ्ट पदक चिन्ह भेंट किये

इस अवसर पर नगर की प्रथम महिला व सरपंच पूजा धाकड़, उप सरपंच लाभ चन्द्र धाकड़ भाजपा के वरिष्ट नेता राधेश्याम आडवाणी, जिले के वरिष्ट पत्रकार पारस कुमार धानोत्या,

पत्रकार एमडी मंसूरी, सतीश कुमार सैन, सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़ एवं सेवा निर्वत सचिव जगन्नाथ राव मनाचासीन रहे

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजेश शर्मा ने किया व आभार भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रेम चन्द्र प्रजापत ने माना।

4
364 views

Comment