कैथल के किंगलैंड वॉटर पार्क में हंगामा: रिटायर्ड फौजी, महिलाओं और बच्चों से मारपीट का आरोप, 4 युवक पुलिस हिरासत में
दो दिन पहले,,,,
कैथल के किंगलैंड वॉटर पार्क में हंगामा: रिटायर्ड फौजी, महिलाओं और बच्चों से मारपीट का आरोप, 4 युवक पुलिस हिरासत में
कैथल। जिले के किंगलैंड वॉटर पार्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रिटायर्ड फौजी और उसके परिवार के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि विवाद के दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि परिवार के साथ घूमने आए लोगों की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं है, तो ऐसे स्थानों पर कौन आएगा। उन्होंने पार्क प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
घटना के बाद पार्क में मौजूद लोगों में भी चिंता का माहौल देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
रिटायर्ड फौजी का दर्द:
"जब परिवार, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा ही नहीं है, तो ऐसे मनोरंजन स्थलों पर लोग कैसे भरोसा करेंगे?"
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।