logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सत्यापन के दौरान पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

काशीपुर:-आज दिनांक 31/5/2026 को कोतवाली काशीपुर की पुलिस टीम SRF फैक्ट्री एवं गड्ढा कॉलोनी में सत्यापन कार्य में मौजूद थी।इसी दौरान सरकारी गाड़ी से गलत साइड से आ रहे पारस नाम के लड़के की मोटरसाइकल टकरा गई जिस कारण उसे हल्की फुलकी खरोचे आ गई जिस कारण उक्त पारस नाम का लड़का उग्र होकर गाली गलौच करता हुआ मौके से चला गया थोड़ी देर बाद अपने भाई पियूष और चाची के साथ मौके पर आ गया और पुलिसकर्मियों से गाली गलौच करने लगा और चालक वीरेंद्र का गिरेबान पकड़कर खींचने लगा जिस कारण उसकी वर्दी की शर्ट फट गई और चोटें भी आ गई इसके अलावा पीयूष द्वारा भी पुलिस से गाली गलौच धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। जिस कारण पीयूष और पारस को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। जिनके विरुद्ध विधि कार्रवाई की जा रही है। चोटिल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*
1.पारस अधिकारी पुत्र श्याम सिंह अधिकारी
निवासी कुमाऊं कॉलोनी थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर
2. पीयूष अधिकारी पुत्र दीवान सिंह अधिकारी निवासी उपरोक्त

0
58 views

Comment