जबलपुर: RTO चेकिंग से ट्रकों व वाहनों को हो रही परेशानियां
जबलपुर: जबलपुर जिले की सीमा से बाहर मंडला जिले के उदयपुरा ग्राम डोभी पर हाइवे रोड के किनारे अस्थाई चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर RTO की टीम दिन-रात चौबीसों घंटे वाहन चेकिंग कर रही है।
इस चेकिंग के कारण हाइवे पर जाम लग रहा है और आने-जाने वाले कार चालक एवं ट्रक ड्राइवरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने इस स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की है।