logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विभिन्न पदों पर चयनित 276 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में प्राविधिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित 276 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी संकल्प का परिणाम है कि प्रदेश में अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त बनाया गया है, जिससे योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को उनका अधिकार मिल रहा है।


3
291 views

Comment