logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा गांव रैंप निर्माण कार्य शुरू

गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर बड़ा गांव में चढ़ने एवं उतरने हेतु रैंप/कट निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी, सुरक्षा और विकास को नई गति प्रदान करेगी।

इस रैंप के बन जाने से गाजियाबाद की ओर सीधी आवाजाही संभव होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, पुरा महादेव मंदिर एवं बड़ा गांव जैन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस जनहितकारी कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

0
16 views

Comment