अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी से मुलाक़ात।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुपम मिश्रा जी ने प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं पावन सुंदरकांड भेंट किया। इस दौरान प्रदेश एवं जनहित से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों पर सार्थक बातचीत हुई।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने जनपद मे सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य बहुत तेजी से चल रहे हैं।
वही पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सभी प्रयास किये जाएँगे। जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आये।
प्रत्येक क्षेत्र में अखिल भारत हिन्दू महासभा के समर्थन लागातार सक्रिय रहे और आगामी समय में संगठन को मजबूती प्रदान करे ताकि समाज में परिवर्तन हो।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अनुपम मिश्रा जी व प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजकुमार जी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश में समस्त पदाधिकारियों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मज़बूत करने की अपील की।
सभी जिला अध्यक्षों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के समर्पित संगठन आगे बढ़ कर ग़रीबों व ज़रूरतमंदों को सहायता व सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करें जिससे सभी जनपद/ तहसील स्तर पर ग़रीब परिवारों को न्याय मिल सके।