शिमला: वार्ड 7 मज्याठ की मासिक बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा
शिमला: नगर निगम वार्ड नंबर 7 मज्याठ की मासिक बैठक वार्ड पार्षद अनीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। वार्डवासियों ने नई स्ट्रीट लाइट लगाने, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा प्रस्तावित एंबुलेंस मार्गों के निर्माण की मांग उठाई।
अनीता शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन से मज्याठ वार्ड तक एंबुलेंस मार्ग के लिए सरकार ने दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु व विधायक विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया। बैठक में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना और सीवरेज लाइन की सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। भवन नियमितीकरण को लेकर उपभोक्ताओं की बिजली बिल वृद्धि की समस्या और डोगरा निवास से हैंडपंप तक सड़क किनारे डंगे लगाने की मांग भी उठाई गई।