logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेहरा की सेवा निवृति पर ओशो आशीष ध्यान केंद्र के स्वामी ध्यान गगन नें किया योग केंद्र की ओर से स्वागत।

छबड़ा:छबड़ा तहसील के भीलवाड़ा ऊंचा ग्राम में सेठ राम प्रसाद मेहरा के घर जन्में सुरेश चन्द मेहरा बचपन से ही होनहार बिरवान के होत चीकने पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए ग्राम के विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा पूरी कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर मेहरा 1989 में तृतीय श्रेणी शिक्षक के रूप में 29 फरवरी 1988 से प्राथमिक स्कूल सेमली में नियुक्त हुए आगे यह सफर 1989 से 1990 तक प्राथमिक स्कूल बरौनी 1990 से 1993 तक प्राथमिक स्कूल घट्टी ओर जुलाई 1993 से 2000 तक प्राथमिक स्कूल घट्टा में सेवायें दी यहां से 2001 से 2009 तक बमौरा स्कूल में रहे।सितंबर 2009 में द्बितीय श्रेणी,प्रधानाध्यापक में प्रमोशन हुआ ओर सितंबर 2009 से 13 जनवरी,2014 तक राउप्रावि पारोलिया में प्रधानाध्यापक रहे,14 जनवरी 2014 से फरवरी 2016 तक राउप्रावि पारलिया ब्लॉक अटरू में प्रधानाध्यापक रहे।फरवरी,2016 से जून 2017 तक अटरू में आरपी रहें जुलाई 17 से सितंबर 2018 तक छबड़ा ब्लॉक में आरपी रहते हुए फिर अक्टूबर,18 से फरवरी,2021 तक देहरी के राउप्रावि में प्रधानाध्यापक पद पर रहे।पदौन्नति पर व्याख्याता बन मार्च,21 से अगस्त 2023 तक राउमावि सेमली में व्याख्याता पद पर सेवाएं देते हुये 1 सितंबर 23 से 31 मई 2026 तक अटरू में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आरपी पद से 31 मई को सेवानिवृत हो गये।मेहरा ने रविवार 31 मार्च को गायत्री मन्दिर छबड़ा में मित्रों,सहकर्मियों ओर रिस्तेदारों के सम्मान में सहभोज ओर सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया।मेहरा की सेवा निवृति पर ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी के स्वामी ध्यान गगन,से.नि. व्याख्याता एस. एल.नागर सीबीईओ ऑफिस छबड़ा नें किया योग केंद्र की ओर से स्वागत कर,माला पहना ओशो का दिव्य चित्र,फोटो भेंट कर मेहरा के आगामी सामाजिक जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना की गयीं ।

9
909 views

Comment