logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड 18 सेक्टर 9 जागृति विहार कृष्णा पार्क में पार्क के सौन्दर्यकरण व अतिक्रमण को हटाने हेतु महापौर जी व पार्षद जी द्वारा पार्क का निरीक्षण किया गया

कृष्णा पार्क वार्ड 18 सेक्टर 9 जागृति विहार में पार्क के सौन्दर्यकरण व अतिक्रमण को हटाने के लिए आज वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र भैया जी व महापौर हरिकांत अहलूवालिया जी द्वारा पार्क का निरीक्षण किया गया महापौर हरिकांत अहलूवालिया जी के आगमन पर कृष्णा पार्क के व्यक्तियों व महिलाओं ने एक जुट होकर नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए पार्क के कार्य को पूरा ना होने और अतिक्रमण को लेकर नाराजगी दिखाते हुए विरोध किया जिस पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया जी ने व पार्षद रविंद्र भैया जी ने पार्क की महिलाओं को शांत करते हुए पार्क के अतिक्रमण को हटाने व पार्क का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का महापौर जी ने आदेश देते हुए आश्वासन दिया जिस पर नारी शक्ति ने वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र भैया व महापौर हरिकांत अहलूवालिया जी का धन्यवाद किया
जिसमें मौजूद सुजाता तोमर (समाज सेवक), इंदु चौधरी, रेखा, शकुंतला देवी, मुनेश कश्यप ,सुमन पंवार,इंदु पंवार आदि मौजूद रही
मनोज कुमार त्यागी (जिला मीडिया प्रभारी) , किशन कुमार (समाजसेवक) डॉक्टर राजेश चौहान , कार्तिक पवार (युवा नेता), अनुज गौड़, हर्ष ,अभिषेक ,निशांत
हिमांशु रस्तोगी , अरुण कुमार आदि मौजूद रहे
फोटो

23
3875 views

Comment