logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जर्जर सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का पैदल मार्च, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

गौतम बुद्ध नगर, 01 जून 2026। क्षेत्र में जर्जर सड़कों, जल निकासी की गंभीर समस्या तथा बारिश के कारण व्यापारियों और आम नागरिकों को हो रही परेशानियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति द्वारा सूरजपुर क्षेत्र में एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

पैदल मार्च सूरजपुर चौकी से प्रारंभ होकर घंटा चौक तक पहुँचा, जहाँ संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे आम जनता, किसानों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो जाता है और व्यापारिक गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं।

संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा सड़कों की तत्काल मरम्मत और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन के नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा और जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार, राष्ट्रीय सचिव नीरज शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा रोहतास शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अमरीश चौहान, युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन पंडित, युवा महासचिव पवन शर्मा, मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर पुलकित सिंगल, जिला अध्यक्ष मजदूर सभा शाहिद राणा, युवा जिला अध्यक्ष संजीव नायक, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष लटूर नागर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक यादव, सौरभ यादव, प्रवीण यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍🏻 एडवोकेट ऋषभ पराशर (Rishabh Parasher), राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA Media, All India Media Association (Y.C.)

25
4460 views

Comment