logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पकरैल में दिखा डिजिटल सरपंच नवल किशोर सिंह की जनहित पहल का असर,पी.एच.ई.डी विभाग ने सुधारा वर्षों से पड़ा खराब हैंडपंप

जनसमस्या का समाधान, पकरैल के जागरूक युवाओं की जीत : नवल किशोर सिंह
AIMA News
खगड़िया, 01 जून:

खगड़िया (बिहार) जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले बोरना के डिजिटल सरपंच नवल किशोर सिंह की पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विगत 24 मई को पकरैल पंचायत में युवाओं के आह्वान पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इस दौरान डिजिटल सरपंच नवल किशोर सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था।
जनसुनवाई में मध्य विद्यालय पकरैल खेल मैदान स्थित वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप की समस्या भी उठाई गई थी। इस मुद्दे को जन जागरण संदेश द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिसके बाद संबंधित विभाग सक्रिय हुआ। प्राप्त शिकायत के आधार पर दिनांक 31 मई 2026 को पीएचईडी विभाग द्वारा खराब हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया।
गौरतलब है कि लंबे समय से हैंडपंप खराब रहने के कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं, किसानों एवं मजदूरों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद अब क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस जनहित कार्य के लिए डिजिटल सरपंच नवल किशोर सिंह ने पकरैल पंचायत के सभी जागरूक युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता से ही समाज की समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा, "जनता की आवाज़ उठती रहेगी और समस्याओं के समाधान के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।"
मौके पर शिक्षक यशवीर कुमार, प्रिंस कुमार,अमित शर्मा, प्रशांत कुमार सूरज शर्मा, नरेश बादल, अमोद साह (सचिव), किशोर साह, ज्ञानी कुमार, अरुण मंडल, सतीश ठाकुर (वार्ड सदस्य), माखनलाल साह (वार्ड प्रतिनिधि), रणजीत यादव (वार्ड),उपेन्द्र यादव , अशोक पासवान (पंच) ,रवि कुमार रवि (स्वच्छता पर्यवेक्षक), पुलेश्वर यादव पूर्व (उपमुखिया),महेश्वर साह , नंदलाल यादव (पोस्ट मास्टर),इंदल निषाद ,मनोज कुमार शर्मा (पूर्व उपमुखिया), सहित अनेकों ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के त्वरित समाधान पर खुशी जताई तथा डिजिटल सरपंच नवल किशोर सिंह की पहल की सराहना की।
ग्रामीणों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर इस प्रकार की सक्रियता से लोगों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होती है।

28
1119 views

Comment